RBSE Result 2023: आज जारी हो सकता है कक्षा12 आर्ट्स और कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम!

Samachar Jagat | Monday, 22 May 2023 12:10:38 PM
RBSE Result 2023: Class 12 Arts and Class 10 exam results may be released today!

इंटरेनट डेस्क। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 12 के आर्ट्स और कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम आज जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो बोर्ड की और से आज शाम तक इसकी घोषणा हो सकती है। हालांकि बोर्ड की और से इसको लेकर अभी तक को आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

लेकिन कक्षा12वीं के साइंस और वाणिज्य का परिणाम आने के बाद आर्ट्स के स्टूडेंट का इंतजार और बढ़ गया है। ऐसे में माना जा रहा है की आज शाम तक आर्ट्स के बच्चों का इंतजार समाप्त हो सकता है। वहीं कक्षा 10 का परिणाम भी आज ही जारी किया जा सकता है। 

राजस्थान बोर्ड 10वीं एवं 12वीं आर्ट्स रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। इसका स्टेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक किया जा सकेगा।

pc- careerpower.in



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.