- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अति किसी भी चीज की बुरी होती है, चाहे वह हमारी सेहत के लिए लाभकारी हो या नहीं। ऐसा ही बादाम के साथ भी है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन सी, मैग्नीशियम और हेल्दी फैट्स जैसे कई पोषक तत्व मिलते हैं, लेकिन इसका ज्यादा सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं। जरूरत से ज्यादा बादाम खाने से शरीर में बाकी पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। फाइबर की मात्रा ज्यादा होने के कारण ये आयरन, कैल्शियम और जिंक को शरीर में अब्जोर्ब होने से रोक देती है। वहीं डाइजेस्टिव सिस्टम भी खबरा हो सकता है।
इसके कारण आपको गैस, ब्लोटिंग, अपच और मरोड़ जैसी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं इसका ज्यादा सेवन करने से आपको किडनी स्टोन का भी सामना करना पड़ सकता है। ज्यादा बादाम खाने से ऑक्सालेट का लेवल बढ़ सकता है। वहीं आपको एलर्जी का भी सामना करना पड़ सकता है।
PC: justdial
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From jagran