- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अगले महीने फ्रेंडशिप डे आने वाला है। बहुत से लोगों ने इस दिन को यादगार बनाने के लिए दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना लिया है। दोस्ती के खास रिश्ते को सेलिब्रेट करने के लिए हर साल अगस्त के पहले संडे को फे्रंडशिप डे मनाया जाता है।
आज हम आपको इस दिन घूमने के लिए एक बहुत शानदार शहर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जहां पर घूमने में आपको बहुत ही मजा आ जाएगा। आज हम आपको राजस्थान की राजधानी जयपुर के बारे में जानकारी देने ज रहे हैं। ये एक बेहद ही खूबसूरत जगह है। आप यहां दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए फे्रंडशिप डे के मौके पर भ्रमण कर सकते हैं। यहां पर आपको घूमने के लिए कई शानदार पयर्टक स्थल मिलेंगे।
जयपुर पूरे विश्व में पिंक सिटी के नाम से मशहूर है। यहां साल भर पर्यटकों की भीड़ रहती है। जयपुर में आपको सिटी पैलेस, जंतर-मंतर, हवा महल, अलर्ट हॉल, जयगढ़, आमेर महल, नाहरगढ़ किला, हवामहल, जलमहल, गलता आदि पर्यटक स्थलों का दीदार करने का मौका मिलेगा। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए।
PC: aajtak, commons.wikimedia, rajasthanone
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें