Recipe of the Day: शकरकंद सूप सेहत के लिए होता है लाभकारी, इस विधि से बना लें आप

Samachar Jagat | Saturday, 18 Nov 2023 02:35:14 PM
Recipe of the Day: Sweet potato soup is beneficial for health, make it with this method

इंटरनेट डेस्क। शकरकंद सेहत के लिए बहुत लाभकारी होती है। इसका प्रकार से सेवन किया जा सकता है। इसका स्वादिष्ट सूप भी बनाया जा सकता है। आज हम आपको इसे घर पर ही आसानी से बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इसका स्वाद आपको बहुत ही पसंद आएगा।   

जरूरी सामग्री: 
शकरकंद 
4 गाजर छिली और कटी 
4 चम्मच जीरा पाउडर
10 कप वेजिटेबल स्टॉक 
4 प्याज बारीक कटा हुआ
4 छोटी चम्मच काली मिर्च पिसी हुई
स्वादानुसार नमक
बटर
सजावट के लिए
क्रीम
पिसी काली मिर्च

ये है बनाने का तरीका: 
- सबसे पहले पैन में बटर गर्म कर इसमें प्याज भून लें। 
- अब गाजर, शकरकंद और वेजिटेबल स्टॉक को इसमें उबाल लें। 
- अब इस मिश्रण को मिक्सी में पीसकर सूप तैयार कर लें। 
-अब इसे छलनी से छानकर दोबारा नमक, काली मिर्च और जीरा पाउडर डालकर गर्म कर लें। 
- अब आप क्रीम और पिसी काली मिर्च डालकर इसका स्वाद लें। 

PC: pakwangali



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.