Recipe Tips: गर्मी के मौसम में लें आम के फालूदा का स्वाद, ये है बनाने की विधि

Samachar Jagat | Wednesday, 03 Apr 2024 02:53:58 PM
Recipe Tips: Enjoy mango falooda in summer season, this is the recipe to make it

इंटरनेट डेस्क। गर्मी का मौसम शुरू होते ही बाजार में बड़ी तादात में आम भी नजर आने लेगे हैं। आम का कई प्रकार से सेवन किया जा सकता है। आज हम आपको आम का फालूदा बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इसका स्वाद आपका बहुत ही पसंद आएगा। 

जरूरी सामग्री: 
आम - तीन
पानी में भीगे तुलसी के बीज - छह टी स्पून
फालूदा सेव - नौ टेबल स्पून
ठंडा दूध -नौ कप
कटे हुए मेवे - तीन टेबल स्पून
मैंगो आइसक्रीम - दस स्कूप
बर्फ
गुलाब का शरबत - दस टी स्पून
मैंगो प्यूरी - तीन कप

इस प्रकार से बना लें आप: 
- सबसे पहले फालूदा सेव को पानी में उबाल लें। 
- अब एक बर्तन में गुलाब का शरबत और तुलसी के बीज डाल दें।  
- अब इसमें फालूदा सेव और मैंगो प्यूरी के साथ ही दूध डालें।
- फिर से इसी प्रकार की एक लेयर बनाकर इसमें दूध और आम के टुकड़े डाल लें। -अब  आइसक्रीम स्कूप और कुछ कटे सूखे मेवे डाल लें। 
-इस प्रकार से आपका मैंगो फालूदा बन जाता है। 

PC: lifeberrys
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.