Recipe Tips: मीठा खाने का कर रहा है मन तो बना ले आप भी पिस्ता बर्फी

Samachar Jagat | Tuesday, 03 Oct 2023 01:29:06 PM
Recipe Tips: If you feel like eating something sweet then make Pista Barfi.

इंटरनेट डेस्क। मीठा खाने का शौक हर किसी को होता है, हो सकता है आपको भी हो और आप भी बाजार से खरीदकर खाते हो। लेकिन उससे बढ़िया है की आप घर पर ही कुछ बनाके खा सकते है। ऐसे में आज आपके लिए लाए है पिस्ता बर्फी बनाने की रेसिपी जो आपको भी पसंद आएगी।

सामग्री 
पिस्ता - 500 ग्राम
काजू - 1 कप
शहद - 2 चम्मच
चॉकलेट पाउडर - 1 चम्मच
नमक - एक चुटकी
तेल - 2 चम्मच
खजूर - 3

विधि 

आपको सबसे पहले एक पैन में थोड़ा सा तेल डालकर गरम करना है और उसमें पिस्ता को डालकर 2 मिनट के लिए रोस्ट करना है। रोस्ट करने के बाद इसे मिक्सर में डालकर अच्छे से पीस लें। अब इसके बाद खजूर और काजू को पीस लें। अब आपको पिस्ता पेस्ट के साथ काजू-खजूर पेस्ट, शहद, नमक और चॉकलेट पाउडर मिक्स करना है। अब एक बर्तन में घी लगाए और इस मिश्रण को बर्तन में रखें और अच्छे से फैला दें। इसे बर्फी के शेप में काट लें, तैयार है पिस्ता बर्फी। 

pc- ramasrey.com



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.