Recipe Tips: इन चीजों से बना लें स्वादिष्ट कैरेमल खीर, ये है बनाने की आसान विधि

Samachar Jagat | Tuesday, 23 Apr 2024 12:37:00 PM
Recipe Tips: Make delicious caramel kheer with these things, this is the easy method to make it

इंटरनेट डेस्क। चावल से कई प्रकार की स्वादिष्ट डिश बनाई जा सकती है। आज हम आपको इसकी एक स्वादिष्ट डिश बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। हम आपको कैरेमल खीर बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इसे गुड़, बादाम, काजू, मैंगो सहित कई चीजों से बहुत ही स्वादिष्ट बनाया जा सकता है। इसका स्वाद लेने से हर किसी का दिल खुश हो जाएगा। आपको इस वीकेंड पर ये स्वादिष्ट डिश बना लेना चाहिए। 

जरूरी सामग्री: 
भीगे चावल - तीन 
चीनी - तीन कप
घी - डेढ़ चम्मच
पानी-आवश्यकतानुसार
कुल क्रीम दूध - तीन लीटर
कटे हुए काजू-बादाम-पिस्ता

इस विधि से बना लें आप कैरेमल खीर: 
- सर्वप्रथम एक कड़ाही में घी गर्म कर इसमें कटे हुए ड्राई फू्रट्स डालकर हल्का गोल्डन होने तक रोस्ट करना होगा। 
- अब आप इन्हें एक बर्तन में निकाल लें। 
-अब आप इसमें दूध गर्म कर लें। 
- इसके बाद पांच मिनट बाद आप इसमें इलायची का पाउडर और केसर मिला लें। 
-इसके बाद दूध में भीगे हुए चावल डालकर इसे गाढ़ा होने तक पका लें। 
- अब दूसरी कड़ाही में चीनी और थोड़ा पानी डालकर मिला लें। इसे रंग बदलने तक पका लें। 
- अब आप थोड़ा पानी इसमें और डालकर पका लें। अब गैस बंद कर दें। 
- इसके बाद आप कैरेमल को खीर में अच्छे से मिला लें। 
-आप इसें पांच मिनट पका कर गैस बंद कर दें।
-  इस प्रकार से आपकी स्वादिष्ट कैरेमल खीर बन जाती है। 
-अब आप इस खीर का ड्राई फू्रट्स से गार्निश कर स्वाद लें। 

PC: aartimadan, lifeberrys, youtube
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.