Recipe Tips: इन चीजों से आप बना लें स्वादिष्ट टिक्की

Hanuman | Monday, 06 Nov 2023 03:27:52 PM
Recipe Tips: Make delicious tikkis with these things

इंटरनेट डेस्क। टिक्की कई चीजों से बनाई जा सकती है। आज हम आपको घर पर ही कॉर्न टिक्की बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं, जिसका स्वाद आपको बहुत ही पसंद आएगा। 

जरूरी सामग्री:
उबले आलू - 4
बेसन - 4 चम्मच
उबले हुए स्वीट कॉर्न - 1 कप
ब्रेड स्लाइस - 8
पोहा - 1 कप
हरा धनिया - आवश्यकतानुसार
हरी मिर्च - 4
अदरक - 2 इंच
चाट मसाला - 1 चम्मच
नमक - स्वादानुसार

इस प्रकार से बना लें आप:
- सबसे पहले मैश आलू स्वीट कॉर्न मिला लें। 
- अब ब्रेड के पाउडर को आलू और स्वीट कॉर्न के मिश्रण में मिला लें। 
- अब भीगे पोहे को मिश्रण में अच्छी तरह से मिलाएं।
- अब इसमें बेसन, हरी मिर्च, अदरक, चाट मसाला, हरा धनिया और नमक मिलाकर लोई बना लें। 
- एक नॉन स्टिक पैन तेल गर्म कर टिक्की को सुनहरी भूरी होने तक अच्छी तरह से सेक लें।
-अब आप इसका स्वाद लें। 

PC: lifeberrys



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.