Recipe Tips: इस आसान विधि से आप घर पर ही बना लें हरे धनिए की चटनी 

Hanuman | Wednesday, 03 May 2023 03:34:13 PM
Recipe Tips: Make green coriander chutney at home with this easy method

इंटरनेट डेस्क। आप बाजार में हरे धनिए की चटनी का स्वाद तो कई बार ले चुके होंगे। आज हम आपको इसे घर पर ही आसानी से बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इसका स्वाद आपको बहुत ही पसंद आएगा। इसे बनाने में समय भी ज्यादा नहीं लगता है। 

आवश्यक सामग्री:
- दो ग्राम हरा धनिया
- सौ ग्राम पुदीना
- एक टमाटर
- दस हरी मिर्च
- स्वादनुसार नमक
- दो चुटकी लाल मिर्च
- बीस लहसुन की कली
- एक चम्मच नींबू का रस

इस प्रकार बना लें आप: 
- आप सबसे पहले मिक्सर जार में हरा धनिया, हरी मिर्च, टमाटर, लहसुन, पुदीने के पत्ते डालकर पेस्ट तैयार कर लें।
- अब आप इस पेस्ट में बची हुई सभी सामग्री मिला लें। 
- इसके बाद इसमें नींबू का रस और आवश्यक पानी मिला लेें। 
-इस प्रकार से आपकी धनिए की स्वादिष्ट चटनी बन जाती है। 

PC:  lifeberrys



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.