Recipe Tips: वीकेंड पर बना लें केसरिया शाही खीर, ये चीजें जरूर ही डालें

Samachar Jagat | Thursday, 09 May 2024 03:59:36 PM
Recipe Tips: Make Saffron Shahi Kheer on the weekend, definitely add these things

इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको केसरिया शाही खीर बनाने की विधि बताने रहे हैं, जिसका स्वाद आपका दिल जीत लेगा। इसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। इसका परिवार के लोगों को भी पसंद आएगा।

जरूरी सामग्री: 
दूध- चार लीटर
चावल- चार टेबलस्पून
चीनी- चार सौ ग्राम
किशमिश- चार टेबलस्पून
बादाम, काजू, पिस्ता (बारीक कटे हुए)- आठ टेबलस्पून
इलायची पाउडर- चार टीस्पून
केसर के लच्छे
पानी- दस कप

इस प्रकार से बना लें: 
- सबसे पहले एक बर्तन में चावल को पानी में एक घंटे तक भिगों दें। 
- अब दो टेबलस्पून दूध में केसर के धागों का डालें। 
- अब पैन में दूध को गाढ़ा होने तक पका लें।
-अब इसमें चावल और चीनी डाल कर बीस मिनट तक पकाएं।
- इसके बाद इसमें इलायची पाउडर और केसर वाला दूध डाल मिला दें। 
- अब पैन में घी गर्म कर इसमें किशमिश और मेवे को भून लें।
- अब इन्हें खीर में डाल दें। 
- इस प्रकार से आपकी केसरिया शाही खीर बन जाती है। 

PC: lifeberrys
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.