Recipe Tips: आप भी लंच में बना सकते है बनाना रायता, स्वाद ऐसा की छू जाएगा आपका मन

Samachar Jagat | Friday, 12 May 2023 02:51:33 PM
Recipe Tips: You can also make Banana Raita for lunch, the taste will touch your heart

इंटरनेट डेस्क। भारतीय लोगों को खाने में रायता कॉफी पसंद होता है। अगर आप भी रायता खाने का शोक रखते है तो फिर आज आपके लिए लेकर आए है केले का रायता बनाने की रेसिपी। जो आपको जरूर पसंद आएगी।

सामग्री

2 कप ताजा दही
2 पके केले
3 चम्मच चीनी
1 चम्मच भुनी हुई सरसों
1 चम्मच भुने हुए जीरे का पाउडर
2 चम्मच नारियल कसा हुआ
1 बड़ा चम्मच चिरौंजी
1 कटोरी रोस्ट किए हुए मखाने
2 चम्मच घी

विधि

आपको सबसे पहले कटोरे में दही डालकर उसे ब्लैंड करना है, उसके बाद आपको इसमे चीनी मिलानी है। अब आपको कटे हुए केले के टुकड़े भी दही में डालने है। इसके बाद आपको एक बर्तन में घी गर्म करना है और उसमें चिरौंजी डाल दें। चिरौंजी सिकने लगे तो उसमें कसा हुआ नारियल डाल दें। इस तैयार मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने के बाद दही के कटोरे में डालकर मिक्स कर दें। इस पर भुनी हुई सरसों और जीरा पाउडर डालें और सर्व करें। 

pc- british4u.com



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.