Recipe Tips: गुजराती चोराफली का स्वाद लेकर आप भूल जाएंगे अन्य स्नैक्स, इस प्रकार से बना लें आप

Samachar Jagat | Monday, 23 Jan 2023 04:16:53 PM
Recipe Tips: You will forget other snacks by tasting Gujarati Chorafali, make it in this way

इंटरनेट डेस्क। चाय के समय हर कोई हल्का-फुल्का स्नैक्स लेना पंसद करता है। आज हम आपको गुजराती चोराफली बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो बहुत ही  स्वादिष्ट होती है। इसे बनाने में समय भी ज्यादा नहीं लगता है। चाय के साथ इसका स्वाद बहुत ही भा जाएगा। 

जरूरी सामग्री:
बेसन - 300 ग्राम
तेल - चार कप
उरद डाल का आटा - एक कप
लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
बेकिंग सोडा - 1 चम्मच
चाट मसाला - 4 चम्मच
काला नमक - 1 चम्मच
नमक

इस प्रकार से बना लें आप: 
- सभी चीजों को एक बर्तन में मिक्स कर आटे की तरह गूंद लें।
- दस मिनट बाद इसका लम्बाई में मोटा रोल बना लें। 
- अब इसे चकले पर पतला बेल दें। 
- अब कढ़ाही में तेल गरम कर इसमें चोराफली को डीप फ्राई कर लें। 
- अब इन्हें प्लेट में निकालकर ऊपर से चाट मसाला डाल लें। 
- इस प्रकार से चोराफली तैयार हो जाती है। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.