Surya Saptami 2023 : सूर्य सप्तमी पर भूलकर भी न करें ये काम

Samachar Jagat | Saturday, 28 Jan 2023 12:42:48 PM
Surya Saptami 2023: Do not do this work even by mistake on Surya Saptami

हिंदू धर्म में भगवान सूर्य की पूजा करना बेहद शुभ और अच्छा  माना जाता है। माना जाता है कि इनकी रोजाना पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में आने वाले सभी संकट दूर हो जाते हैं। लेकिन सूर्य सप्तमी के दिन सूर्य की पूजा करने का विशेष महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को सूर्य सप्तमी मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य सप्तमी को भगवान सूर्य के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इस बार यह 28 जनवरी 2023 को मनाई जा रही है । वैसे तो इस दिन व्रत कोई भी रख सकता है, लेकिन माना जाता है कि इस दिन महिलाओं को खासतौर पर व्रत रखना चाहिए। जो लोग इस दिन उपवास रखते हैं, उन पर सूर्य देव बहुत प्रसन्न होते हैं और उन्हें कभी कोई रोग नहीं लगता है।

सूर्य सप्तमी 2023: शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार सूर्य सप्तमी 28 जनवरी 2023, शनिवार (आज ) मनाई जा रही । इस दिन स्नान दान भी किया जाएगा। स्नान और पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 05 बजकर 25 मिनट से 07 बजकर 12 मिनट तक है। इस दिन कोशिश करें कि सुबह जल्दी उठकर सूर्य को जल चढ़ाएं।

सूर्य सप्तमी: पूजा विधि

सूर्य सप्तमी के दिन सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और फिर सूर्य को जल अर्पित करें। ध्यान रहे कि जल चढ़ाते समय गायत्री मंत्र का जाप भी करें। इसके बाद हो सके तो किसी नदी के पास जाकर भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्ति स्थापित करें और उनकी पूजा करें। अगर ऐसा करना संभव न हो तो घर में सूर्य देव की मूर्ति रखें और उस पर लाल चंदन, लाल फूल, अक्षत आदि अर्पित करें। पूजा के बाद किसी जरूरतमंद को दान-दक्षिणा दें और किसी ब्राह्मण को भोजन भी कराएं।
 
सूर्य सप्तमी 2023: महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य सप्तमी के व्रत का विशेष महत्व है। कोशिश करें कि इस दिन केवल फल ही खाएं और तामसिक भोजन से दूरी बनाकर रखें। साथ ही इस दिन किसी भी तरह के नशे का सेवन नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से सूर्य देव की कृपा आप पर नहीं बरसती है और आपको शुभ फल मिलने की बजाय दु:खद फल दिखने लगते हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.