दिल्ली में न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा

Samachar Jagat | Thursday, 05 May 2022 02:10:39 PM
The minimum temperature in Delhi was 22.4 degree Celsius

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को सुबह मौसम सुहावना रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली के कुछ हिस्सों में बुधवार की शाम बारिश हुई थी।


भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे से बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक सफदरजंग वेधशाला में एक मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।


आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया, '' बृहस्पतिवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाने और गरज के साथ छींटे पड़ने तथा बिजली चमकने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।’’


मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 67 प्रतिशत रहा।
विभाग ने कहा कि इस सप्ताह लू चलने की संभावना नहीं है।


आईएमडी के अनुसार, मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक या सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होने पर गर्म हवाओं को 'लू’ घोषित किया जाता है। सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक तापमान होने पर 'भीषण लू’ की घोषणा की जाती है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.