Travel Tips: घूमने के साथ साथ योगा के लिए भी खास है ये जगह, जरूर जाए यहां

Shivkishore | Wednesday, 14 Jun 2023 02:10:19 PM
Travel Tips: Along with traveling, this place is also special for yoga, must visit here

इंटरनेट डेस्क। आप भी अगर अपने आपको स्वस्थ रखना चाहते है तो आप जरूर योगा आदी करते होंगे। ऐसे में आज हम आपकी ट्रेवलिंग यात्रा के दौरान ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां आप घूमने तो जा ही सकते है साथ ही आप वहां योग और प्रकृति का भी आनंद ले सकते है। 

मैसूर, कर्नाटक
आप यहां घूमने के साथ साथ योग का शानदार एक्सपीरियंस कर सकते है। इस जगह पर आप देश के टॉप 24 योग विद्यालयों में शामिल मंडला योग शाला जाकर योग का शानदार अनुभव कर सकते हैं। इसके अलावा आप यहां पर सोमनाथपुरा मंदिर और चामुंडेश्वरी मंदिर भी जा सकते है।

त्रिवेंद्रम, केरला
इसके साथ ही आप केरला के त्रिवेंद्रम भी जा सकते है। यहां आप शिवानंद योग वेदांत धन्वंतरि आश्रम का रुख कर सकते हैं। इसके साथ ही आप यहां वेकेशन में कनककुन्नू पैलेस, हैप्पी लैंड वाटर थीम पार्क और पूवर द्वीप जैसी जगहों की सैर कर सकते हैं।

pc- tripinvites.com,tripoto.com,ekeralatourism.net


 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.