Vastu Tips: घर की इस दिशा में रखें काले रंग की चीजें, मिलेेंगे ये लाभ

Hanuman | Saturday, 01 Feb 2025 05:15:29 PM
Vastu Tips: Keep black coloured things in this direction of the house, you will get these benefits

इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र में घर की हर चीज के बारे में कुछ न कुछ जानकारी दी गई है। सामान को रंग के हिसाब से रखने की दिशा भी वास्तु शास्त्र में बताई गई है।

आज आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि वास्तु शास्त्र में काले रंग की चीजों को रखने के लिए कौनसी दिशा को शुभ माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार काले रंग से संबंधित चीजोंं को घर की उत्तर दिशा में रखना शुभ होता है। वास्तु शास्त्र के हिसाब से उत्तर दिशा में काले रंग की चीजें रखने से किसी भी प्रकार का भय का सामना नहीं करना पड़ता है।

ऐसा करने से परिवार के लोगों की कानों से जुड़ी तकलीफ दूर होती है। सुनने की क्षमता बढ़ती है। वहीं मंझले पुत्र को लाभ होता है। घर में काले रंग से जुड़ी कोई चीज नहीं होनें पर उत्तर दिशा की दिवार पर नीचे की तरफ थोड़ा-सा काला रंग करवाना भी शुभ होता है।

PC:  jansatta, abplive.
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From indiatv



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.