Beauty Tips: बेसन-नींबू के फेस पैक से चहरे पर आएगी गजब की चमक, ये परेशानी भी होगी दूर 

Hanuman | Monday, 28 Jul 2025 01:33:07 PM
Beauty Tips: Gram flour-lemon face pack will bring amazing glow on the face, this problem will also go away

इंटरनेट डेस्क। बेसन और नींबू हमारी सेहत ही नहीं त्वचा के लिए भी बहुत ही लाभकारी होता है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। इन दोनों का फेस पैक बनाकर आप चेहरे पर पिंपल्स की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। बेसन त्वचा से डेड स्किन सेल्स हटाने में उपयोगी है।

वहीं नींबू विटामिन-सी से भरपूर होने के कारण पिगमेंटेशन कम करने में मददगार होता है। इसका फेस पैक बनाने के लिए आप एक बर्तन में 2 चम्मच बेसन, 1 चम्मच नींबू का रस और गुलाबजल मिलाकर फेस पैक बना लें। अब आप इसे चेहरे पर सूखने तक लगा लें।

इसके बाद हल्के हाथों से रगड़ते हुए चहरे को धो लें। हफ्ते में 2 बार इसका इस्तेमाल करने ये चेहरे पर गजब की चमक आ जाएगी। आपको चेहरे पर पिंपल्स की समस्या को दूर करने और गजब का निखार लाने के लिए आज से ही इस घरेलू उपाय को अपना लेना चाहिए। ये त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों को दूर कर देगा।  

PC:  republicbharat
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From jagran



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.