Travel Tips: बेस्ट विंटर्स हनीमून डेस्टिनेशन है रोहतांग दर्रा, आज ही पत्नी के साथ बना लें घूमने का प्लान 

Hanuman | Saturday, 11 Nov 2023 10:54:25 AM
Travel Tips: Best winter honeymoon destination Rohtang Pass, plan a trip with your wife today

इंटरनेट डेस्क। हिमालच प्रदेश अपने पर्यटक स्थलों के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। ये देश का बेस्ट विंटर्स हनीमून डेस्टिनेशन है। अगर आपका सर्दी के मौसम में पत्नी के साथ हनीमून पर जाने का प्लान है तो यहां पर जा सकते हैं।

आज हम आपको यहां के रोहतांग दर्रा के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो लाहौल स्पीति, पांगी और लेह घाटी का प्रवेश द्वार है। यह पूरे कुल्लू क्षेत्र में सबसे शानदार पयर्टक स्थलों में से एक है। यह सुरम्य दर्रा मनाली से केवल 51 किमी की दूरी पर स्थित है।

मनाली कीलोंग राजमार्ग पर 3980 मीटर की ऊंचाई पर स्थित ये पर्यटक स्थल आपका दिल जीत लेगा। रोहतांग दर्रे की पहाड़ी ढलान लोगों को बहुत ही पसंद आती है। स्कीइंग, आइस स्केटिंग, पैराग्लाइडिंग जैसे एडवेंचरस स्पोट्र्स में भाग लेने के लिए यहां पर बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं।

आपको आज ही अपनी पत्नी के साथ यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां पर जाने से आपकी यात्रा यादगार बन जाएगी। यहां पर आप पत्नी के साथ रोमांटिक पल बिता सकते हैं। 

PC: holidayrider



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.