Travel Tips: हनीमून के लिए शानदार जगह है चैल, पत्नी के साथ आज ही बना लें प्लान 

Samachar Jagat | Saturday, 09 Dec 2023 09:26:44 AM
Travel Tips: Chail is a great place for honeymoon, make plans with your wife today

इंटरनेट डेस्क। अगर आप नए साल के मौके पर पत्नी के साथ हनीमून पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो आप हिमाचल प्रदेश जा सकते हैं। आज हम आपको यहां की एक गुमनाम जगह के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो हनीमून के लिए बहुत ही शानदार जगह है। इसका नाम चैल है।

ये एक बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां पर आपको बहुत से पर्यटक स्थलों का दीदार करने का मौका मिलेगा। इनमें चैल वन्यजीव अभयारण्य भी एक है। यह अभयारण्य कई दुर्लभ जानवर और पक्षियों का घर है। घने जंगल और देवदार के पेड़ इस जगह में चार चांद लगाने का काम करते हैं। यहां पर काली माता मंदिर भी बहुत ही प्रसिद्ध है।

एक बार आपको इस मंदिर में जरूर ही जाना चाहिए। यहां पर आकपो ट्रेकिंग जैसी रोमांचक गतिविधि का भी लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा। वहीं चैल पैलेस एक बहुत ही खूबसूरत महल है। जिसकी वास्तुकला देखकर आप हैरान रह जाएंगे। आपको आप ही यहां पर अपने पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। 

PC: herzindagi,  traveltriangle



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.