Travel Tips: परिवार के साथ घूमने के लिए बेहतर विकल्प है गोवा का वागातोर बीच

Hanuman | Saturday, 21 Oct 2023 12:23:04 PM
Travel Tips: Goa Vagator Beach is a better option to visit with family

इंटरनेट डेस्क। अगर आपका सर्दी के मौसम में परिवार के साथ कही पर घूमने का प्लान है तो गोवा के वागातोर बीच पर जा सकते हैं। ये उत्तरी गोवा में स्थित बहुत ही खूबसूरत बीच है। यहां पर आपको समुद्र की रेतीली पट्टी के पीछे लाल रंग की चट्टानों का एक नाटकीय द्रश्य देखने को मिलेगा।

चट्टानों के नीचे की सुनहरी रेत इस बीच की खूबसूरती को बढ़ा देती है। ऊंचे ताड़ के पेड़ों से यहां पर खूबसूरत प्राकृतिक नजारा देखने को मिलता है। गोवा का ये बीच क्रेजी ट्रान्स पार्टियों के लिए जाना जाता है। यहां पर यूरोपीय और भारतीय लोग ज्यादा जाते हैं।

वागातोर एक मधुर और शांत  समुद्र तट होने के कारण हमेशा से पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना रहता है। यहां पर आपको खाने, पीने और रहने के लिए बहुत सारे विकल्प मिलेंगे। इसकी गितनी गोवा के सबसे खूबसूरत बीचेज में होती है। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। 

PC:  holidayrider



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.