इंटरनेट डेस्क। आप भी अगर किसी राज्य की सैर की तैयारी कर रहे है और चाहते है की आपकों कुछ ऐसा देखने को मिले जो आपने कही नहीं देखा हो और आपका पैसा भी ज्यादा खर्च ना हो। ऐसे में आपकों बता रहे है ऐसे राज्य के बारे में जहां आप जा सकते है और आराम से घूम सकते है। आपकां एक बार बिहार की यात्रा जरूर करनी चाहिए।

रामशिला पहाड़ी
आपकों बता दे की आप जब बिहार पहुंच जाए तो आपकों यहां पर रामशिला पहाड़ी जरूर जाना चाहिए। इस की कई मान्यताए है। यहां आपकों खूबसूरत नजारे तो देखने को मिलेंगे ही। साथ ही बताया जाता है की भगवान राम ने इसी जगह पर अपने पूर्वजों का पिंडदान किया था। यहां पर आपकों भगवान राम का मंदिर देखने को मिलेगा साथ ही यह एक हिल स्टेशन भी है।

गुरपा हिल स्टेशन
इसके साथ ही आपकों गुरपा हिल स्टेशन भी जाना चाहिए। यह बिहार के गया जिले में स्थित है। गुरपा हिल स्टेशन को कुक्कुटपदगिरी भी कहा जाता है। इस हिल स्टेशन पर आपको कई खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे। यहा आपकों बौद्ध मठों के दर्शन भी होंगे। ऐसे में आपकों एक बार जरूर जाना चाहिए।