Travel Tips: सिक्किम की यात्रा के लिए आईआरसीटीसी ने पेश किया ये शानदार टूर पैकेज

Samachar Jagat | Friday, 20 Oct 2023 10:57:44 AM
Travel Tips: IRCTC introduced this great tour package to visit Sikkim

इंटरनेट डेस्क। अगर आप अक्टूबर माह के अन्त में सिक्किम की यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। खबर ये है कि आईआरसीटीसी की ओर  से सिक्किम के लिए टूर पैकेज पेश किया गया है।

आईआरसीटीसी की ओर से सिक्किम सिल्वर नाम का टूर पैकेज पेश किया गया है। कुल 5 रातों और 6 दिनों का ये टूर 24 अक्टूबर 2023 को बागडोगरा/न्यू जलपाईगुड़ी से हो रहा है। इसके तहत आपको दार्जिलिंग, गंगटोक और कालिम्पोंग की यात्रा करने का मौका मिलेगा। 

इस टूर पैकेज के तहत आप केवल 22,600 में यात्रा कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको तीन लोगों के गुु्रप में यात्रा करनी होगी। वहीं डीलक्स कैटेगरी में दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 29,750 रुपए देने होंगे। आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट से टूर पैकज की पूरी जानकारी हासिल की जा सकती है। आपके लिए यहां की यात्रा यादगार साबित होगी। 

PC: amarujala, dtcestox,  indianexpress



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.