Travel Tips: कसौली और किन्नौर हैं बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन, आज ही बना लें प्लान

Samachar Jagat | Tuesday, 09 Apr 2024 10:29:32 AM
Travel Tips: Kasauli and Kinnaur are very beautiful hill stations, make plans today itself

इंटरनेट डेस्क। हिमालच प्रदेश शिमला और मनाली के लिए ही नहीं कई अन्य हिल स्टशनों के कारण भी दुनिया में प्रसिद्ध है। ये हिल स्टेशन भी गर्मी के मौसम में घूमने के हिसाब से बहुत ही शानदार जगह है। आज हम आपको यहां की कसौली और किन्नौर हिल स्टेशनों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो अपनी प्राकृतिक खूबसूरती से पर्यटकों का दिल खुश करती है। 

कसौली: चंडीगढ़ से शिमला के रास्ते में स्थित पहाड़ी शहर कसौली अपनी प्राकृतिक खूबसूरती से प्रर्यटकों का दिल जीतता है। ये हिमाचल के दक्षिण-पश्चिम भाग में एक छोटा सा शहर है। देवदार के सुंदर जंगलों के बीच स्थित कसौली में घने जंगलों में जीवों की कई लुप्तप्राय प्रजातियां आपको देखने को मिल जाएंगी।  ये हिल स्टेशन अंग्रेजों द्वारा बनाई गई भव्य विक्टोरियन इमारतों के रहस्यों के लिए भी दुनिया में प्रसिद्ध है। इस हिल स्टेशन का शांत वातावरण आपको बहुत ही पंसद आएगा। 

किन्नौर: ये हिल स्टेशन अपने हरे-भरे और चट्टानी पहाड़ों की सुंदरता के लिए दुनिया में काफी प्रसिद्ध है। इस हिल स्टेशन को लैंड ऑफ गॉड भी बोल जाता है। शिमला से लगभग 235 किलोमीटर की दूरी इस हिल स्टेशन पर आपको करीब से प्रकृति की खूबसूरती का दीदार करने का मौका मिलेगा। हरे-भरे और चट्टानी पहाड़ों की सुंदरता आपको बहुत ही पसंद आएगी। आपको आज ही इस पर्यटक स्थल पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा। इन हिल स्टेशनों पर बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। आपके परिवार को भी यहां का टूर बहुत ही पंसद आएगा।

PC: herzindagi, navbharattimes



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.