Travel Tips: इस कारण बहुत ही प्रसिद्ध है कोच्चि, बना लें घूमने का प्लान

Samachar Jagat | Saturday, 28 Oct 2023 12:10:14 PM
Travel Tips: Kochi is very famous for this reason, make a plan to visit

इंटरनेट डेस्क। केरल अपने खूबसूरत पयर्टक स्थलों के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। आज हम यहां के कोच्चि शहर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। देश के दक्षिण-पश्चिम समुद्र तट पर स्थित कोच्चि की गिनती खूबसूरत शहरों में होती है। अगर दीपावली की छुट्टियों में कही पर घूमने का प्लान है, ये शहर आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

ये 600 साल पुराना शहर पर्यटन के क्षेत्र में अपना विशेष महत्व रखता है। अरब सागर की रानी के नाम से प्रसिद्ध इस शहर में आपको आकर्षित बीच, दर्शनीय मंदिर, चर्च, पैलेस और म्यूजियम आदि देखने को मिलेंगे। कोच्चि व्यापारिक गतिविधियों के कारण भी विश्व प्रसिद्ध है।

इस शहर में आपको ऐतिहासिक मट्टनचेरी पैलेस का दीदार भी करने का मौका मिलेगा। इसकी कलाकृतियों आपका दिल जीत लेंगी। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। इसकी भव्यता और अखंडता देखकर आप हैरान रह जाएंगे। 

PC: herzindagi



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.