Travel Tips: एक बार इन जगहों पर जाने का बना ले आप भी प्लान, मिलेगी बड़ी ही शांति

Samachar Jagat | Saturday, 23 Sep 2023 01:24:39 PM
Travel Tips: Make a plan to visit these places once, you will get great peace

इंटरनेट डेस्क। आप कई बार लद्दाख और हिमाचल की यात्रा कर चुके होंगे और आपने यहां कई अच्छी अच्छी जगहों को भी देखा होगा। लेकिन आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी जगहों के बारे में जहां शायद आप नहीं गए होंगे। अगर आप नहीं गए है तो फिर आप इस बार इन जगहों पर जरूर जाए।

हेमिस मठ, लद्दाख
आपको इस बार अपनी यात्रा में लद्दाख के सबसे प्रसिद्ध मठों में से एक हेमिस मठ जरूर जाना चाहिए। यह अपने रंग-बिरंगे त्योहारों, प्राचीन थांगकाओं और दुर्लभ बौद्ध कलाकृतियों के लिए जाना जाता है। यहां आकर आपको इतनी शांति मिलेगी की आप खुश हो जाएंगे।

धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश
इसके अलावा आप हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला जा सकते है। यहां आपकों देखने को इतनी चीजे मिल जाएगी की आपका यहां मन लग जाएगा। यहां आपकों निर्वासित तिब्बती सरकार का मुख्यालय और दलाई लामा का घर भी देखने को मिलेगा। ऐसे में आप यहां भी आ सकते है।

pc- holidayrider.com, ladakh--tourism-net,adrienherbreteau.wordpress.com



 

Copyright @ 2023 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.