Travel Tips: बाली में मौजूद हैं कई प्राचीन हिंदू मंदिर, जरूर करें एक बार यहा की यात्रा

Samachar Jagat | Wednesday, 21 Jun 2023 12:12:35 PM
Travel Tips: Many ancient Hindu temples are present in Bali, must visit here once

इंटरनेट डेस्क। घूमने का कई बार हर किसी का मन करता होगा और हर कोई चाहता है की वो विदेश की यात्रा करे। ऐसे मे आपकों बता रहे है एक ऐसे देश के बारे में जहा आप जा सकते है। यहा जाने के लिए आपका ज्यादा पैसा भी खर्च नहीं होगा। ये देश है इंडोनेशिया यहां हिंदू संस्कृति और मंदिरों की खूब भरमार है।

पुरा बेसाकिह मंदिर
आप अगर इंडोनेशिया जा रहे है तो आपको बाली जाना चाहिए। यहां आपको प्रसिद्ध और विशाल हिंदू मंदिर पुरा बेसाकिह देखने को मिलेगा। पुरा बेसाकिह मंदिर दुनिया के सबसे सुंदर और बड़े हिंदू मंदिर के रूप में जाना जाता है। पहाड़ों के बीच बसे इस मंदिर की खूबसूरती आपको पसंद आएगी।

कई ग्रंथों में है वर्णन
बेसाकिह मंदिर का नाम संस्कृत के वासुकि शब्द से उतपन्न माना जाता है। वासुकि नाग का वर्णन कई ग्रंथों और पुराणों में है। बेसाकिह परिसर में कई हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां हैं और यहां एक विशाल क्षेत्र में वासुकि नाग की पूजा-अर्चना की जाती है। 

pc- abp news,danik bhaskar,laybhari.in



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.