Travel Tips: महाराष्ट्र का पालघर इन पर्यटक स्थलों के कारण है प्रसिद्ध, आज ही बना लें घूमने का प्लान 

Samachar Jagat | Thursday, 12 Oct 2023 01:16:52 PM
Travel Tips: Palghar of Maharashtra is famous because of these tourist places, make a plan to visit today itself

इंटरनेट डेस्क। महाराष्ट्र लोनावाला, खंडाला, महाबलेश्वर के अलावा पंचगनी, माथेरान और इगतपुरी हिल स्टेशन जैसे पयर्टक स्थलों के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। महाराष्ट्र का पालघर भी खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं है।

अरब सागर के तट के किनारे स्थित पालघर में आपको कई खूबसूरत पर्यटक स्थलों का दीदार करने का मौका मिलेगा। यहां पर हमेशा पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है। यहां का शिरगांव किला भी बहुत ही खूबूसरत है। शिरगांव किला केवल पालघर में ही नहीं, बल्कि पूरे महाराष्ट्र के लिए एक ऐतिहासिक किला है। यहां पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। 

यहां पर आपको जय विलास पैलेस का दीदार करने का भी मौका मिलेगा। आपको आज ही पालघर की यात्रा का प्लान बना लें। ये प्लान आपके लिए यादगार साबित होगा।  यहां पर केलवा बीच पालघर में घूमने के लिए बेहतरीन जगह है। भाग-दौड़ भरी जिंदगी से दूर ये बीच पर्यटकों को काफी आकर्षित करता है।

 PC:  herzindagi



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.