Travel Tips: अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है ऋषिकेश 

Hanuman | Wednesday, 25 Oct 2023 12:31:11 PM
Travel Tips: Rishikesh is famous in the world due to its natural beauty

इंटरेनट डेस्क। ऋषिकेश अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। अगर आपका आगामी समय में करीब से प्राकृतिक खूबसूरती का दीदार करने का प्लान है तो उत्तराखंड के ऋषिकेश की यात्रा कर सकते है। ये धार्मिक और पर्वतीय शहर आपको और परिवार के लोगों को बहुत ही पसंद आएगा। यहां पर योग और मेडिटेशन के लिए कई आश्रम और धार्मिक स्थल हैं। 

भारत के इस खूबसूरत पयर्टक स्थल पर विदेशी पर्यटकों का भी हमेशा जमावड़ा लगा रहता है। यहां पर विदेशी पर्यटक योग का अध्ययन करते नजर आ जा जाते हैं। उत्तराखंड के ऋषिकेश में पर्यटकों को एडवेंचर स्पोटर्स जैसे राफ्टिंग, कैंपिंग, ट्रैकिंग, आदि का आनंद उठाने का मौका भी मिलता है।

यहां पर आयुर्वेदिक थेरेपी बहुत फेमस है। यहां पर खूबसूरत पर्यटक स्थलों की भरमार है। अगर आपका आगामी समय में कही पर घूमने का प्लान है तो यहां पर जा सकते हैं। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा।

PC: navbharattimes



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.