Travel Tips: देश के इस स्थान पर गिरा था माता का वक्ष स्थल, इस कारण मंदिर है बहुत ही प्रसिद्ध 

Samachar Jagat | Wednesday, 18 Oct 2023 02:52:23 PM
Travel Tips: Mata's breast had fallen at this place in the country, hence the temple is very famous

इंटरनेड डेस्क। अभी नवरात्रि चल रहे हैं। बड़ी संख्या में लोगों द्वारा माता को खुश करने के लिए व्रत रखा जाता है। वहीं बहुत से लोग इस दौरान माता के दर्शनों के लिए भ्रमण करना पसंद करते हैं। आज आपको देश के एक प्रसिद्ध मंदिर के बारे में जानकारी देेेने जा रहे जो बहुत ही प्रसिद्ध है। ये मंदिर बिहार में गया शहर में स्थित मां मंगलागौरी मंदिर है, जहां पर पूजा करने वाले भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है।

यहां पर माता के दर्शन करने के लिए शारदीय नवरात्र को लेकर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। बताया जता है कि नवरात्र के महीने में यहां पूजा पाठ करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती है। यहां पर शक्तिपीठ मां मंगला गौरी के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं।

बताया जाता है कि गया शहर के भस्मकुट पर्वत पर माता सती का वक्षस्थल गिरा, जो मंगला गौरी शक्ति पीठ के रूप में जाना जाता है। यहां स्थित मंदिर में बहुत सालों से अखंड ज्योति जल रही है। आपको एक बार ये मंदिर जरूर ही देखना चाहिए। 

PC: navbharattimes



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.