Travel Tips: गर्मी के मौसम में घूमने के लिए बहुत ही शानदार हैं अरुणाचल प्रदेश के ये चार पर्यटक स्थल 

Samachar Jagat | Thursday, 11 Apr 2024 01:08:28 PM
Travel Tips: These four tourist places of Arunachal Pradesh are great to visit in the summer season

इंटरनेट डेस्क। अरुणाचल प्रदेश भी अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। अगर आपका इस गर्मी में कही पर घूमने का प्लान है तो यहां पर जा सकते हैं।

यहां की सुंदरता और संस्कृति से पर्यटकों का बहुत ही प्राभावित करती है। इस राज्य में विदेशों से भी हर साल सैलानी घूमने के लिए आया करते हैं। आज हम आपको यहां की कुछ ऐसी जगहों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जहां पर गर्मी के इस मौसम में घूमने में बहुत ही मजा आ जाएगा। 

तवांग मठ
यहां का तवांग मठ बहुत ही शानदार पर्यटक स्थल है। ये बौद्ध तीर्थयात्रियों के आलावा सभी वर्ग के लोगों को प्रसंद आता है। यहां पर आपको करीब से प्रकृति की खूबसूरती का दीदार करने का भी आपको मौका मिलेगा। 

नूरांग फॉल्स
अरुणाचल प्रदेश का नूरांग वाटर फॉल और बोंग बोंग वाटर फॉल भी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए।

बम ला दर्रा
यहां का बम ला दर्रा भी अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण प्रसिद्ध है। ये अरुणाचल प्रदेश और तिब्बत के लहोखा विभाग के बीच हिमालय पर्वत का एक पहाड़ी दर्रा है। यह तवांग शहर से 37 किलोमीटर दूर समुद्रतल से 15200 फिट की ऊंचाई पर बसे इस स्थान पर घूमने में भी आपको बहुत ही मजा आ जाएगा। 

सेला दर्रा
अरुणाचल प्रदेश का सेला दर्रा भी पर्यटकों के बीच प्रसिद्ध है, जो पश्चिमी कामेंग जिले और तवांग को जोडऩे वाला एकमात्र मार्ग है। बताया जाता है कि यहा पर एक समय 101 पवित्र झीलें थी। 

PC: holidayrider,  hi.wikipedia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.