Travel Tips: इस बार परिवार के साथ पहुंच जाए आप भी इस हिल स्टेशन पर घूमने

Samachar Jagat | Monday, 12 Jun 2023 11:54:25 AM
Travel Tips: This time you should also reach this hill station with your family

इंटरनेट डेस्क। आप भी अगर घूमने जाने के बारे में परिवार के लोगों के साथ में तैयारी कर रहे है तो आपको फिर देर नहीं करनी चाहिए। इस बार के वेकेशन में आपको आज ऐसी जगह के बारे में बता रहे है जहां आप आराम से जा सकते है और घूमने का आनंद ले सकते है।

औली जाए घूमने
इस बार आप घूमने के लिए औली जा सकते है। यह जगह उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में स्थित है। यह हिल स्टेशन आपको बड़ा ही पसंद आने वाला है। चारों ओर से घिरे इस हिल स्टेशन का नजारा आपके मन और दिल दोनों में बस जाएगा। ऐसे में आपकों एक बार यहां की यात्रा जरूर करनी ही चाहिए।

क्या देख सकते है
इस यात्रा के दौरान आपको यहां के रोपवे का इस्तेमाल करना चाहिए। जानकारी के अनुसार यह न केवल भारत में बल्कि पूरे एशिया में सबसे ऊंचा और सबसे लंबा रोपवे है। बताया जाता है औली की आर्टिफिशियल झील दुनिया की सबसे ऊंची मानव निर्मित झीलों में से एक है। इसके अलावा आप यहां चत्रकुंड और चिनाब झील भी देखने जा सकते है।

pc- euttaranchal.com, navbharat,india .com



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.