Travel Tips: बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है वृंदावन में जन्माष्टमी, जा सकते है आप भी घूमने

Samachar Jagat | Wednesday, 06 Sep 2023 01:31:49 PM
Travel Tips: Janmashtami is celebrated with great pomp in Vrindavan, you can also visit

इंटरनेट डेस्क। वैसे तो वृंदावन घूमने फिरने के लिहाज से बड़ी ही खूबसूरत जगह है। यहां आप पूरे साल में कभी भी आ सकते है। यहां हर समय लोगों को तांता लगा रहता है। ऐसे में आप भी अगर इस बार घूमने जाने का प्लान बना रहे है तो आप आज ही जाए। ऐसा इसलिए की जन्माष्टमी का त्योहार है और ये वृंदावन में विशेष रूप से मनाया जाता हैं। 

वृंदावन 
बता दें की आप अगर यहां की यात्रा करते है तो आप खुश हो जाएंगे। वृंदावन मथुरा से लगभग 15 किलोमीटर दूर है और ये आपस में जुड़े हुए है बताते है की श्री कृष्ण वृंदावन में पले बढ़े थे। भगवान श्रीकृष्ण यहां बड़े हुए, गोपियों के साथ रासलीला की, राधा रानी से प्रेम किया। ऐसे में यहां भी श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव भव्य रूप से मनाया जाता है।

क्या देख सकते है 
अगर आप यहां की यात्रा करते है तो आप यहां पर गोविंद देव मंदिर जो की भारत के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है, निधि वन, रंगनाथजी मंदिर, राधारमण मंदिर और इस्कॉन मंदिर के साथ साथ प्रेम मंदिर भी जा सकते है।

pc- tv9 bhartavarsh,javatpoint.com,indiatv news



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.