Travel Tips: मानसून में आप भी मध्यप्रदेश के मिनी गोवा जा सकते है घूमने, आ जाएगा मजा

Samachar Jagat | Thursday, 13 Jul 2023 01:27:33 PM
Travel Tips: You can also go to Mini Goa of Madhya Pradesh in monsoon, you will enjoy

इंटरनेट डेस्क। आप भी इस बार गर्मी की छुट्टियों में घूमने नहीं जा सके है और आप अब काम से पूरी तरह बोर हो चुके है और कही घूमने जाने का प्लान कर रहे है तो आपको इस बार मध्यप्रदेश घूमने जाना चाहिए। यहां आप एमपी के मिनी गोवा में घूम सकते है। यह जगह ऐसे लगती है जैसे आप गोवा में है।

मध्य प्रदेश का मिनी गोवा
आपको बता दें की एमपी का मिनी गोवा मंदसौर में है। यहा एक छोटा सा गांव है, जिसका नाम कंवला है। यह एकदम चंबल नदी के किनारे पर बसा है। नदी का किनारा काफी चौड़ा है और यह गोवा जैसा लगता है। यहां नदी के बीचो-बीच दो-दो बड़ी चट्टानें हैं, जो बिल्कुल आईलैंड जैसी दिखती हैं। इस मौसम में आपको यहां बहुत कुछ देखने को मिलेगा।

नजारा देख हो जाएंगे खुश
आप जब इस मानसून के मौसम में यहां आएंगे तो आप कंवला का सनसेट देख खुश हो जाएंगे। इसका नजारा अद्भुत है। प्राकृतिक और उसकी खूबसूरती आपको पसंद आएगी। आप चंबल नदी के किनारे पर कैंप भी कर सकते है। 

pc- ghamasan.com,youtube,youtube



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.