Travel Tips: सर्दियों में आप भी जा सकते है घूमने के लिए इन जगहों पर

Samachar Jagat | Tuesday, 12 Dec 2023 01:17:45 PM
Travel Tips: You can also visit these places in winter

इंटरनेट डेस्क। सर्दियों का सीजन चल रहा है और उसके साथ ही दिसंबर का महीना भी ऐसे में आप भी अगर घूमने जाने की सोच रहे है तो फिर आज आपके लिए लाए एक ऐसी जगह जो आपको बड़ी ही पसंद आने वाली है और आपको यहां घूमकर मजा भी आ जाएगा। ऐसे में आप इस बार जाए ओडिशा।

कोणार्क, ओडिशा 
यह जगह सर्दियों में घूमने के लिए बहुत ही खूबसूरत है, खासतौर से अपने सूर्य मंदिर के लिए कोणार्क मशहूर है। बाहरवीं शताब्दी में राजा नरसिंह देव प्रथम ने सूर्य देव को समर्पित इस मंदिर का निर्माण करवाया था, जो आज भी देश-विदेश के पर्यटकों को पसंद आता है।

क्या है खास
यह मंदिर सबको अपनी ओर आकर्षित करता है। इसके मुख्य मंदिर की ऊंचाई लगभग 227 फीट है, जो भारत के सभी मंदिरों में सबसे ज्यादा है। इसका निर्माण सूर्यदेव के रण के रूप में किया गया है, जिसमें 7 घोड़े और 24 पहिए हैं। मंदिर पर की गई नक्काशी भी बेहद शानदार है। 1984 में यूनेस्को ने इसे वर्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित कर दिया था।

pc- drishtiias.com, wikipedia.org,inditales.com



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.