Travel Tips: इस हिल स्टेशन पर घूमकर आप भी हो जाएंगे खुश, करले यात्रा का प्लान

Samachar Jagat | Tuesday, 08 Aug 2023 02:44:58 PM
Travel Tips: You will also be happy by visiting this hill station, plan your trip

इंटरनेट डेस्क। वैसे बारिश का सीजन चल रहा है और इस समय घूमने वाली जगहों की खूबसूरती बहुत ही ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में अगर आपका मन भी घूमने का हो रहा है तो आप ऐसी जगह पर घूमने जाने का प्लान बनाए जो आपको पसंद तो आएगा ही साथ ही आप खुश भी हो जाएंगे।

नारकंडा
इस बार आप घूमने के लिए नारकंडा जा सकते है। यह जगह हिमाचल की गोद में बसी है। इस जगह को कुदरत ने इस तरह तराशा है की यह आपको जरूर पसंद आएगी। यह छोटा सा शहर अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और देश के सबसे पहले स्कीइंग डेस्टिनेशन के लिए जाना जाता है। ऐसे में आप यहां आ सकते है। 

क्या है यहां पर 
अगर आप यहां की यात्रा करते है तो पहले तो आपको यहां कम भीड़ देखने को मिलेगी। इसके साथ ही चारों ओर से ऊंचे-ऊंचे और हरे-भरे पहाड़ दिखाई देंगे। इस समय बारिश के बाद यहां की खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ गई है। यहां पर आप स्कीइंग के साथ-साथ ट्रैकिंग भी कर सकते है।

pc- himalayandiary.com,naidunia,https://travelbeautifulindia.com



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.