Utility News : इस प्रकार से आप घर बैठे ही पैन कार्ड को कर सकते हैं आधार से लिंक 

Samachar Jagat | Saturday, 21 Jan 2023 04:06:22 PM
Utility News: In this way you can link PAN card with Aadhaar while sitting at home

इंटरनेट डेस्क। पैन कार्ड को भी आधार से लिंक करवाना अब जरूरी हो गया है। अगर आपने ये जरूरी काम नहीं किया है तो जल्द ही कर लें।

आप 31 मार्च 2023 से पहले अपने पैन को आधार से अनिवार्य रूप से लिंक करवा लें, अन्यथा ये एक अप्रैल से निष्क्रिय हो जाएगा।  आज हम आपको जानकारी देने जा हैं कि किस प्रकार से आप अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से ऑनलाइन लिंक कर सकते हैं। 

ये है प्रक्रिया: 
- सबसे पहले इनकम टैक्स ई-फाइलिंग वेबसाइट को ओपन करें। 
- अब आप यहां पर फॉर्म में अपना पैन और आधार नंबर डाल दें। 
- अब इसमें आधार कार्ड के मुताबिक अपना नाम डाल दें। 
- आधार कार्ड पर केवल आपकी जन्मतिथि का उल्लेख होने पर बॉक्स में सही का चिह्न डालना होगा। 
- अब वेरीफाई के लिए इमेज में दिए गए कैप्चा कोड को डालना होगा। 
- अब आपको लिंक आधार पर क्लिक करना होगा। 
-  इस प्रकार से आपका पैन कार्ड आधार से लिंक हो जाएगा। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.