LPG: घर बैठे ही आप इस प्रकार कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन सरेंडर

Hanuman | Tuesday, 31 Mar 2026 02:40:32 PM
LPG: Here is how you can surrender your LPG connection from the comfort of your home

इंटरनेट डेस्क। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग के बीच भारत सरकार की ओर से पीएनजी यूज करने पर जोर दिया जा रहा है। वहीं सरकारी एलपीजी कनेक्शन को सरेंडर करने के लिए कह रही हैं।

अगर आप भी गैस कनेक्शन को सरेंडर करना चाहते हैं तो आज हम आपको एक आसान तरीका बताने जा रहे हैं। इसे माध्यम से आप घर बैठे आसानी से गैस कनेक्शन को सरेंडर कर सकते हैं। गैस कंपनियां की ओर से अपने वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से ग्राहकों को ये सुविधा दी जा रही है। रजिस्टर मोबाइल नंबर से लॉगिन कर Surrender Connection का ऑप्शन में आपको कुछ डिटेल्स भर आप अपना कनेक्शन सरेंडर कर सकते हैं।

इसके लिए आप एपची की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या कस्टमर आईडी से लॉगिन करें। अब माई अकांउट या सर्विस सेक्शन में आपको “Terminate Connection” या “Surrender LPG Connection” का ऑप्शन मिलेगा। इसके माध्यम से आप आवश्यक जानकारी देकर अपना कनेक्शन सरेंडर करवा सकते हैं।

PC: deccanherald
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.