- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। मध्यप्रदेश भी अपने पर्यटक स्थलों के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। आज हम आपको एमपी जबलपुर में मौजूद भेड़ाघाट के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसका दीदार आप कई फिल्मों में जरूर ही कर चुके होंगे।
संगमरमर की ऊंची चट्टानों से घिरा यह घाट फिल्मों की शूटिंग और बोटिंग के लिए बेस्ट माना जाता है। इस पर्यटक स्थल की सबसे बड़ी खासियत यहां की 100 फीट ऊंची चट्टानें हैं। नर्मदा नदी के तेज बहाव ने इन चट्टानों को 5 किमी लंबी एक खूबसूरत घाटी में तब्दील कर दिया है। आप ये देखकर हैरान रह जाएंग कि नदी का पानी जैसे-जैसे बहता है, ये चट्टानें अपना आकार बदलती हुई दिखाई देती है।
यहां का मशहूर वॉटरफॉल 'धुआंधार वॉटरफॉल्स' के नाम से प्रसिद्ध है। एक बार आपको इसका दीदार जरूर ही करना चाहिए। आप आज ही परिवार के साथ यहां पर घूमने का प्लान बना लें। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा।
PC: navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें