Tech Tips: आप इस प्रकार Instagram Story में जोड़ सकते हैं एक से अधिक फोटोज

Hanuman | Wednesday, 22 Jul 2026 02:24:35 PM
Tech Tips: Here’s how you can add multiple photos to an Instagram Story

इंटरनेट डेस्क। इंस्टाग्राम का देश में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा उपयोग किया जाता है। ये सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में से एक है। लोगों द्वारा अपनी फोटो और वीडियो Instagram Story के जरिए शेयर किया जाता है। बहुत ही कम यूजर्स को पता होगा कि वे एक ही Story में एक से ज्यादा फोटो भी जोड़ सकते हैं। आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं।

इस प्रकार जोड़ लें Story में एक साथ कई फोटोज

  • सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Instagram ओपन करना होगा।
  • अब आप होम स्क्रीन से Your Story पर टैप कर दें।
  • अब कैमरा ओपन हो जाएगा। यहां नीचे बाईं ओर मौजूद Gallery आइकन पर टैप करना होगा।
  • कुछ स्मार्टफोन्स में ऊपर Select Multiple या कई फोटो चुनने का विकल्प मौजूद रहता है।
  • आप इनमें से टैप कर अपनी पसंद की फोटो चुन लें।
  • ऐप में Layout विकल्प उपलब्ध होने पर उसका चयन करें।
  •  इससे आप एक ही स्टोरी में दो, चार या उससे अधिक फोटो को अलग-अलग फ्रेम में जोड़ सकते हैं।

PC: altosagency
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.