- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। गाय के घी में कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। इसी कारण ये हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होती है। देश में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा गाय के घी का सेवन किया जाता है। गर्म पानी में एक चम्मच गाय का घी डालकर पीने से सेहत को ज्यादा ही लाभ मिलता है।
आज हम आपको इससे मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। गाय के घी में विटामिन ए, डी, और ई मिलते हैं, जो शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में उपयोगी है। इम्युनिटी मजबूत होने से कई प्रकार के इन्फेक्शन से लड़ने में मदद मिलती है।
वहीं गाय के घी को गर्म पानी के साथ सेवन से त्वचा को भी लाभ मिलता है। इस घी में मिलने वाले पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को बेहतर बनाने में उपयोगी है। इसका सेवन करने से त्वचा नरम, ग्लोइंग और जवां रहती है।
PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें