Skincare Tips: बारिश के मौसम में पैरों में खुजली और फंगल इंफेक्शन होने पर तुरंत अपना लें ये उपाय, मिलेगी राहत

Hanuman | Wednesday, 22 Jul 2026 03:32:09 PM
Skincare Tips: Try these remedies immediately if you experience itchy feet or a fungal infection during the rainy season for relief.

इंटरनेट डेस्क। बारिश के मौसम में लोगों को सेहत के साथ ही त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बारिश में जगह-जगह भरे गंदे पानी में भीगने से पैरों में खुजली, रेडनेस, और फंगल इंफेक्शन की समस्या का सामना लोगों को करना पड़ता है। आप कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर इस समस्या से आप राहत पा सकते हैं।

बारिश के दौरान घर लौटते ही सबसे पहले अपने पैरों को साफ पानी से धो लें। इसके बाद एक टब में गुनगुना पानी डालकर इसमें थोड़ा सा सेंधा नमक मिलाकर इसमें 10-15 मिनट के लिए पैर डुबोकर रखें।

नमक के एंटी-बैक्टीरियल गुण त्वचा से फंगस को खत्म करने और खुजली कम करने में उपयोगी है। वहीं आप नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर उस पानी से पैरों को धो सकते हैं। इंफेक्शन वाली जगह पर नारियल तेल में नीम का तेल मिलाकर भी लगाने से भी फायदा होता है। इससे आपको तुरंत आराम मिलेगा।

PC: etvbharat
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.