- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। WhatsApp पर समय-समय पर नए फीचर आते रहते हैं। अब WhatsApp पर एक नया फीचर आया है, जो आपको भी पसंद आएगा। इस फीचर से आपको एक या एक से ज्यादा यूजर्स के साथ आसानी से वॉयस/वीडियो कॉल शेड्यूल करने की सुविधा मिलेगी। इस फीचर में WhatsApp की ओर से सभी यूजर्स को नोटिफिकेशन और अलर्ट भेजा जाता है। ये फीचर आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा।
वॉयस/वीडियो कॉल शेड्यूल करने का फीचर इस प्रकार करेगा काम:
- अपने WhatsApp में सबसे पहले आपको कॉल्स ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- वहीं इसके बाद आपको Schedule ऑप्शन में क्लिक कर देना होगा।
- यहां पर आप अपनी कॉल के लिए तारीख और समय सेट कर दें। इसके साथ कॉल का टाइप भी चुन सकते हैं
- अब Next पर क्लिक कर कॉन्टैक्ट का चयन करें, जिसके साथ आप कॉल शेड्यूल करना चाहते हैं।
-कॉल शेड्यूल होने पर दूसरे यूजर्स को भी नोटिफिकेशन प्राप्त होगा।
PC: webwise
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें