- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे का बहुत ही महत्व है। ये सेहत के लिए भी लाभकारी होता है। इसका वास्तु शास्त्र में भी बहुत ही महत्व है। इसी करण तो लोगों द्वारा घर में तुलसी के पौधे की पूजा की जाती है। आज हम आपको वास्तु उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाने से आपके घर में पैसों की कमी नहीं आएगी।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, नियमित रूप से शाम को तुलसी के पौधे के नीचे घी का दीपक जरूर जलाना चाहिए। इसमें थोड़ी सी हल्दी डालनी चाहिए। नियमित रूप से ऐसा करने से आपको पैसों की तंगी से छुटकारा मिल सकता है। वहीं आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।
वास्तु के अनुसार, तुलसी के पौधे के नीचे आटे से बना दीपक जलाना शुभ होता है। अगले दिन इस दीपक को गाय को खिला देना चाहिए। ऐसा करना बहुत ही शुभ होता है। रोजाना ऐसा करने से मां लक्ष्मी के साथ मां अन्नपूर्णा का भी आशीर्वाद मिलता है। ऐसा करने से घर में पैसों की कमी नहीं आएगी।
PC: hindi.oneindia, abplive, samacharnama
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From indiatv