Vastu Tips: घड़ी को लेकर जान लें ये महत्वपूर्ण बात, ऐसा हुआ तो झेलनी पड़ेगी परेशानियां

Hanuman | Saturday, 07 Sep 2024 04:38:58 PM
Vastu Tips: Know this important thing about the clock, if this happens then you will have to face problems

इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र में घर को लेकर भी कई प्रकार की जानकारियां दी गई है। वास्तु शास्त्र के हिसाब से घड़ी का सही दिशा और स्थान पर लगा होना बहुत ही जरूरी है। ऐसा नहीं होने से परिवार के लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि किस दिशा में घड़ी को लगाना वास्तु शास्त्र के हिसाब से शुभ नहीं होता है। इस दिशा में घड़ी लगाना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर या ऑफिस की दक्षिणी दिशा की दीवार पर घड़ी लगाना सही नहीं रहता है।

इस दिशा में घड़ी होने से आपके काम बिगड़ सकते हैं। वहीं घर में नकारात्मक परिणाम भी देखने को मिलते हैं। इस दिशा को वास्तु में यम की दिशा माना गया है। दक्षिण दिशा में घड़ी होने से लोगों को बिजनेस की परेशानियों का सामना कना पड़ जाता है। घर के मुख्य दरवाजें के ऊपर भी घड़ी लगाना शुभ नहीं होता है। 

PC: magicbricks
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.