AAP: दिल्ली में स्वाति मालीवाल होंगी AAP की राज्यसभा उम्मीदवार, संजय सिंह भी करेंगे नामिनेशन

Samachar Jagat | Saturday, 06 Jan 2024 08:23:38 AM
AAP: Swati Maliwal will be AAP's Rajya Sabha candidate in Delhi, Sanjay Singh will also make nomination

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली में आम आदमी पार्टी और उनके नेता अरविंद केजरीवाल ईडी के समन की खबरों के बीच राज्यसभा चुनावों की तैयारी में लगे है। बता दें की आम आदमी पार्टी ने आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है।

उन्हें सुशील कुमार गुप्ता की जगह राज्यसभा का टिकट दिया गया है। पार्टी ने एक बार फिर अपने राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर भरोसा जताया है। संजय सिंह ने दोबारा नॉमिनेशन किया है और वो जेल से चुनाव लड़ पाएंगे। आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता संजय सिंह के अलावा एनडी गुप्ता को भी दूसरे कार्यकाल के लिए राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया है।

सुशील कुमार गुप्ता की जगह स्वाती मालीवाल को टिकट दिया है। पार्टी का दावा है कि सुशील कुमार गुप्ता ने खुद को हरियाणा की चुनावी राजनीति में पूरी तरह से शामिल करने का फैसला लिया है।

pc- navjivan

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।

 


 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.