- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। देश के मुख्यमंत्रियों की संपत्ति का खुलासा हुआ है। ये खुलासा एआरडी की ताजा रिपोर्ट से हुआ है। खबरों के अनुसार, एआरडी की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू हैं। उनकी कुल संपत्ति 931 करोड़ रुपए से अधिक है। वहीं सबसे कम संपत्ति पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास है। एआरडी की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, ममता बनर्जी के पास केवल 15 लाख रुपए की संपत्ति ही है।
भजनलाल शर्मा के पास कुल 1.46 करोड़ रुपए की संपत्ति
वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पास कुल 1.46 करोड़ रुपए की संपत्ति है। 56 साल के भजनलाल शर्मा ग्रेजुएट पास हैं। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ 1.54 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू देश के दूसरे सबसे अमीर सीएम हैं। 44 साल के पेमा खांडू के पास 332.56 करोड़ रुपए की संपत्ति है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के 51.93 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। नगालैंड के सीएम नेफ्यू रियो भी कुल 46.95 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। वह ग्रेजुएट पास हैं।
मोहन यादव हैं इतने अमीर
खबरों के अनुसार, मध्य प्रदेश के सीएम डॉक्टर मोहन यादव के पास कुल 42.04 करोड़ रुपए की संपत्ति है। वहीं पुडुचेरी के सीएम एन रंगास्वामी के पास कुल 38.39 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी कुल 30.04 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक है। वहीं झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कुल 25.33 करोड़ रुपए की संपत्ति अर्जित की है। उन्होंने 12वीं कक्षा तक की शिक्षा हालिस की है।
PC:india.com
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें