Bharat Jodo Yatra : राहुल की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को सवाईमाधोपुर के जीनापुर से हुई शुरू

Samachar Jagat | Tuesday, 13 Dec 2022 10:13:00 AM
Bharat Jodo Yatra : Rahul's Bharat Jodo Yatra started from Jinapur in Sawaimadhopur on Tuesday

सवाईमाधोपुर : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज राजस्थान में नौवें दिन सवाईमाधोपुर जिले में खंडार के जीनापुर से सुबह छह बजे बाद शुरू हुई। गत सात सितंबर से कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा 97वें दिन मंगलवार को सवाईमाधोपुर जिले में चल रही है और इसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविद सिह डोटासरा सहित पार्टी के अन्य कई नेता एवं पदाधिकारी  राहुल गांधी के साथ चल रहे है।

यात्रा में कांग्रेस के लोगों के साथ आम लोगों का भी काफी समर्थन मिल रहा है और इसमें भीड़ बढèती जा रही है। जीनापुर से शुरु हुई यात्रा करीब तेरह किलोमीटर चलकर दस बजे सूरवाल बाइपास पहुंचेगी जहां दोपहर का विश्राम होगा। विश्राम के बाद अपराह्न साढे  तीन बजे से यात्रा फिर शुरू होगी। सूरवाल बाईपास से दुब्बी बनास तक करीब नौ किलोमीटर चलेगी और दुब्बी बनास पहुंचेगी।

इसके बाद दहलोद में यात्रा का रात्रि विश्राम होगा। इससे पूर्व यात्रा के दोपहर विश्राम के समय राहुल गांधी कई किसानों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। वह यात्रा में समाज के अलग-अलग वर्गों के लोगों से मिल रहे है और उनसे संवाद कर उनकी पूरी बात सुन रहे है। इसके बाद वह यात्रा में साथ चल रहे मुख्यमंत्री से भी लोगों की समस्या हल करने का आग्रह करते है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.