BJP: भाजपा में अब राष्ट्रीयाध्यक्ष के लिए चुनाव नहीं होंगे जरूरी, संसदीय बोर्ड ही पार्टी अध्यक्ष पर ले सकेगा फैसला

Samachar Jagat | Monday, 19 Feb 2024 09:18:46 AM
BJP: Now elections will not be necessary for the National President in BJP, only the parliamentary board will be able to take the decision on the party president.

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनावों की तैयारी के लिए दिल्ली में दो दिनों तक भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं ने मंथन किया। यहां पीएम मोदी ने इन्हें जीत का मंत्र दिया। इसके साथ ही इस बैठक में एक बड़ा और अहम फैसला भी लिया गया। दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के आखिरी दिन भाजपा ने अपने संविधान में बदलाव का प्रस्ताव पारित किया।

यह प्रस्ताव पार्टी महासचिव सुनील बंसल की ओर से पेश किया गया। पार्टी के मौजूदा संविधान के अनुसार, कम से कम 50 फीसदी राज्यों में संगठन चुनाव के बाद ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया जा सकता है। लेकिन अब भाजपा ने पार्टी संविधान में बदलाव करते हुए यह तय किया हैं की संसदीय बोर्ड आपातकालीन परिस्थितियों में कार्यकाल और उसके विस्तार सहित भाजपा अध्यक्ष से जुड़े फैसले ले सकेगा।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो भाजपा के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के आखिरी दिन संविधान में बदलाव का प्रस्ताव पारित किया गया। सूत्रों ने कहा कि पार्टी जब विधानसभा या लोकसभा चुनावों की तैयारी में व्यस्त रहती है तो आंतरिक चुनावों के लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना कठिन होता है। इसके साथ ही भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। 

pc- hindustan

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।  



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.