Buddha Purnima : बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शुभकामनाएं प्रेषित की शिवराज ने

Samachar Jagat | Monday, 16 May 2022 10:06:52 AM
Buddha Purnima : Shivraj sent best wishes on the occasion of Buddha Purnima

भोपाल |  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान ने आज बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर नागरिकों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि भगवान बुद्ध ने सदैव मानवता का कल्याण किया है।श्री चौहान ने  ट्वीट  के जरिए लिखा है,'बुद्धम शरण गच्छामि। भगवान बुद्ध ने विश्व को करुणा, शील, शांति व प्रेम का संदेश देकर मानवता का कल्याण किया। बुद्ध के''आत्म दीपो भव:'’के मंत्र से आत्मप्रकाश उत्पन्न करें और स्व के साथ जगत के कल्याण में जुट जाएं, इसी में समाज, राष्ट्र व विश्व का मंगल निहित है।' राज्य के मंत्रियों और विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं ने भी बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर नागिरकों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.