By-Election : झारखंड की मांडर विधानसभा सीट के लिए मतदान

Samachar Jagat | Thursday, 23 Jun 2022 10:01:24 AM
By-Election: Voting for Jharkhand's Mandar assembly seat

रांची : झारखंड की मांडर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो गया। एक निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि 433 केंद्रों पर मतदान हो रहा है, जो शाम चार बजे तक चलेगा।

उपचुनाव में 3.54 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकारों का प्रयोग कर सकेंगे, इनमें 1.75 लाख महिलाएं शामिल हैं। मतगणना 26 जून को होगी। मतदान के मद्देनजर झारखंड सशस्त्र पुलिस (जेएपी), केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआपीएफ) और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) सहित 3,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। भ्रष्टाचार के मामले में विधायक बंधु टिरके को दोषी ठहराए जाने के बाद उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया था जिसके बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.